लोग चाहते हैं धोनी ही कप्तान रहें
वेबदुनिया डेस्क
टीम इंडिया के इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सिरीज में बुरी तरह हारने के बावजूद लोग चाहते हैं कि फिलहाल टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही बने रहें। वेबदुनिया के ऑनलाइन पोल में लोगों की धोनी को कप्तान बनाए रखने की पैरवी की। वेबदुनिया डॉट कॉम ने अपने पोल में भारतीय टीम के कप्तान बदले जाने पर लोगों की राय ली। इनमें धोनी के साथ, वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर को दावेदार बताया गया। पोल में भाग लेते हुए 54.39 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में चाहे टीम को सफलता नहीं मिल रही है, फिर भी धोनी ही टीम के कप्तान बने रहने चाहिए। 20.85 प्रतिशत लोगों ने बतौर कप्तान वीरेंद्र सहवाग की वकालत की, जबकि गौतम गंभीर के पक्ष में 24.77 प्रतिशत वोट आए।